फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में नहीं होगा डीजे पर धमाल

Fri, 18 Mar 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
शहर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में बोलते प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में होली का त्योहार शांति और सौहार्द पूर्वक मनाने को कहा गया। सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह ने कहा कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सिर्फ लाउडस्पीकर और साउंड बाक्स ही बजा सकेंगे।
विज्ञापन


होलिका दहन स्थल के ऊपर से बिजली व टेलीफोन तारों को हटाने के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव ने कहा कि बाइक पर तीन लोग सवार हुए तो चालान किया जाएगा। बैठक में पूर्व चेयरमैन अब्दुल हफीज फारुकी (चचा), वहीद नेता, विष्णु गुप्ता, मूलचंद्र गुप्ता, अमरदत्त शर्मा, सफदर अली, फैय्याज, प्रशांत समुद्रे, देवराज गुप्ता, अशोक श्रीवास, रज्जाक, भोला साहू आदि मौजूद रहे।

मरका प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव, क्षेत्राधिकारी यशवीर सिंह व थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने होली शांतिपूर्वक मनाने को कहा। ग्राम प्रधान विनोद कुमार (मरका), सांवरिया सिंह (इंगुवा), व्यापारी राकेश सोनी आदि मौजूद रहे। ओरन प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम व क्षेत्राधिकारी समेत चौकी प्रभारी विजय सिंह, विनोद शुक्ला (सिंहपुर) समेत व्यापारी व ग्राम प्रधान बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें