फोटो - 19 मैच के दौरान एक शॉट पर रन के लिए भागते खिलाड़ी। संवाद
बबेरू। जेपी शर्मा अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच नोएडा और अयोध्या के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नोएडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने आयुष गर्ग (43), रोशन चौहान (37), राज नाविक (30) और शुभम (27) के योगदान से 5 विकेट खोकर 161 रन बनाए। अयोध्या की ओर से दीपांशु सिंह ने 2, जबकि अब्बास और अभय ने 1-1 विकेट लिया।
162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अयोध्या के बल्लेबाज हर्षित सिंह ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 13 छक्कों की मदद से 107 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से पर्याप्त समर्थन न मिलने के कारण टीम लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गई। आर्यन 7 और प्रतीक 18 रन ही बना सके। नोएडा के गेंदबाजों शिवम यादव ने 3 और गौरव ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के साथ नोएडा ने अगले चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच में अजय सिंह और जगदीश शर्मा ने अंपायर, महेंद्र गुप्ता ने रेफरी और अर्पित ने स्कोरर की भूमिका निभाई।