फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कम बिजली पर भड़के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते नोडल अधिकारी डा.मनीष चौहान। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त तथा जनपद के नोडल अधिकारी डा.मनीष चौहान ने बुधवार को बड़ोखर ब्लाक के गुरेह गांव में चौपाल आयोजित की। ग्रामीणों से बिजली आपूर्ति का रोस्टर पूछा। ग्रामीणों ने कहा कि 20 घंटे के बजाए 14 या 15 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पावर कार्पोरेशन के उप खंड अधिकारी को रोस्टर के अनुसार आपूर्ति के कड़े निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा किसानों की आय दोगुनी करना है। ऐसे में जो भी अधिकारी या कर्मचारी अड़ंगा लगाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नोडल अधिकारी ने अन्य योजनाओं का भी सत्यापन किया। इसके पूर्व कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर डीएम हीरा लाल, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, उपायुक्त मनरेगा आरपी मिश्रा, एसडीएम सुरजीत सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा.आईएन सिंह, डीपीआरओ संजय यादव, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, तहसीलदार अवधेश निगम, डीएसटीओ संजीव बघेल, अपर जिला सूचना अधिकारी कुमारी शारदा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

ऋण स्वीकृति में ढिलाई पर आयुक्त की बैंकों को चेतावनी
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बैंक अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शासन की योजनाओं में ऋण स्वीकृत करने में सहयोग न किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। बुधवार को मयूर भवन सभागार में मंडल स्तरीय बैंकर्स समीक्षा बैठक में आयुक्त ने बैठक से अनुपस्थित मंडल स्तरीय बैंक अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए।
उद्योग विभाग के महाप्रबंधकों से कहा कि डीएम की अध्यक्षता में बैंकर्स की हर पखवारे बैठक कराएं। बैंकों को निर्देश दिया कि 15 फरवरी तक लक्ष्य के मुताबिक स्वीकृतियां जारी करे। प्रधानमंत्री रोजगार योजना और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य से कम स्वीकृतियां दिए जाने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई।
बैठक में संयुक्त निदेशक उद्योग सुधांशु तिवारी ने कहा कि मंडल में हमीरपुर की प्रगति सबसे खराब है। उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह यादव, उपायुक्त उद्योग मोहम्मद जहीरुद्दीन सिद्दीकी (बांदा) व उपायुक्त संदीप केसरवानी (चित्रकूट), विमल द्विवेदी (महोबा), लीड बैंक मैनेजर अभिजीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें