मिस्कीन शाह उर्स की महफिल में उपस्थित एहरामपोश श्रद्धालु।
- फोटो : BANDA
बांदा। सांप्रदायिक सौहार्द और कौमी एकता के लिए प्रसिद्ध मुख्यालय स्थित मिस्कीन शाह वारसी के 101वें उर्स के दूसरे दिन गुरुवार को गागर जुलूस निकला। नरैनी रोड स्थित दरगाह में देर रात तक अकीदतमंदों की भीड़ के बीच फातेहा, चादरपोशी और लंगर होते रहे।
एहराम पोश तगय्युर शाह व शराफत बाबा (कानपुर), बेनजीर शाह वारसी (लखनऊ), हसीन शाह वारसी, अजमल शाह वारसी आदि उपस्थित रहे। कव्वाल वकील ताज जहांगीरी (बेलाताल), वकील साबरी व दिलबर ताज तथा शहजादे (बांदा) ने कव्वालियां पेश कीं। बड़ी संख्या में हिंदू-मुस्लिम शामिल रहे।