बबेरू। मिलाथू इंटर कॉलेज में विद्यालय संस्थापक कैप्टन बद्री प्रसाद की 115वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि जाति से कोई महापुरुष नहीं बनता। उन्होंने सांसद निधि शुरू होने पर विद्यालय को निधि से सहयोग का भरोसा दिलाया।
समारोह में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ पर जोर देते हुए विद्यालय को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अध्यक्षता जेपी सिंह और संचालन अनूप सिंह ने किया। प्रधानाचार्य मनोज चक्रवर्ती ने आभार जताया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्राओं रागनी, शोभा, पूनम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय गीत, भजन, लोकगीत आदि प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर केदार वर्मा, अवधेश कुमार, अश्विनी कुमार, ममता पटेल, दिनेश, एसएस भारती, शिरोमण भाई, भैया लाल पटेल, अवधेश सिंह पटेल, गया बाबा, मीना भारतीय, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे।