महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान परीक्षा देतीं छात्राएं।
- फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अनूठी पहल की गई है। छात्राओं को सामान्य ज्ञान से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं तक की तैयारी कराने के लिए 25 योग्य छात्राओं का प्रतियोगी ग्रुप तैयार किया जा रहा है। इसमें मेधावी छात्राओं को शामिल किया जाएगा। सहायक प्रवक्ता उन्हें टिप्स देंगे।
ग्रुप की छात्राओं के चयन के लिए सोमवार को महाविद्यालय में सामान्य ज्ञान की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 300 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय आने वाली छात्राओं का गणतंत्र दिवस में सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा इन्हीं छात्राओं में से 25 छात्राओं का एक ग्रु्प तैयार किया जा रहा है। इसका जिम्मा महाविद्यालय के प्रतियोगिता प्रभारी डॉ. शशिभूषण मिश्र को सौंपा गया है। वह छात्राओं को रुचि के मुताबिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ग्रुप बनाएंगे। अलग-अलग विषयों के प्रवक्ता छात्राओं को टिप्स देंगे। इससे छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करने का मौका मिलेगा।
महाविद्यालय की छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की पहल की गई है। इसमें ग्रुप के माध्यम से सहायक प्रवक्ता छात्राओं को टिप्स देंगे। उनका उद्देश्य है कि महाविद्यालय की छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए भी तैयार हों।
-डॉ. दीपाली गुप्ता, प्राचार्य, महिला महाविद्यालय, बांदा