No hearing even after fortnight, fasting continues
- फोटो : BANDA
बांदा। पंचायत भवन में समतलीकरण की मजदूरी का भुगतान सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर बिसंडा क्षेत्र के बीरी बिरहंड ग्राम पंचायत सदस्यों का अनशन स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर जारी है। एक पखवारा बीत जाने के बाद भी अधिकारी सुध नहीं ले रहे।
अनशनकारी ठिठुर रहे हैं। इनमें किशोर भी हैं। अनशन पर बैठे ग्राम पंचायत सदस्य कलावती, शशि यादव सहित मुलायम सिंह यादव, पूर्व सदस्य प्रेमचंद्र, अमन यादव आदि ने बताया कि डीएम व अन्य उच्चाधिकारियों को अपनी मांगों और समस्याओं से पूर्व में लिखित तौर पर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन आज तक न तो भुगतान हुआ और न प्रधान-सचिव पर कोई कार्रवाई।
आरोप लगाया कि सचिव ने शौचालय की लाभार्थी महिला साधना को किस्त का जो चेक दिया वो खाता बंद हो जाने के कारण भुगतान नहीं हो पाया। बिना खुली बैठक के प्रस्ताव पारित करा लिए गए।