फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अतर्रा व बिसंडा में सपा प्रत्याशी सहित नौ ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा/बबेरू। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगरीय निकाय चुनाव में पांचवें दिन दो सपा प्रत्याशियों सहित नौ ने नामांकन कराया। इनमें चार निर्दलीय प्रत्याशी शामिल है। नगर पालिका बांदा, नगर पंचायत तिंदवारी, ओरन में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुए। नगर निकायों में सदस्य के लिए 68 नामांकन हुए। बबेरू में सदस्य का नामांकन शून्य रहा।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन स्थल हिंदू इंटर कालेज में नगर पालिका अतर्रा के अध्यक्ष पद के लिए सपा प्रत्याशी सुषमा जाटव ने नामांकन किया। जिलाध्यक्ष डा. मधुसूदन कुशवाहा, विवेक बिंदु तिवारी, अशोक पांडेय, दिनेश गुप्ता, सोमचंद्र जाटव आदि मौजूद रहे। जन अधिकार पाटी से सुषमा पत्नी सुनील ने नामांकन किया। बबेरू में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी मोहन व पुष्पेंद्र ने रिटनिंग अधिकारी हरिओम मिश्र के समक्ष पर्चा दाखिल किया।
नगर पंचायत मटौध से आम आदमी पार्टी से बिंदादीन, निर्दलीय प्रत्याशी सुनिया देवी, कामता प्रसाद ने नामांकन किया। बिसंडा में सपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार, भारतीय कम्युनिष्ट पाटी से शोभा ने नामांकन किया। बांदा, तिंदवारी व ओरन में अध्यक्ष पद पर एक भी नामांकन नहीं हुआ। जिले के किसी भी निकाय क्षेत्र में भाजपा, बसपा व कांग्रेस से अभी एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुए। भाजपा व बसपा ने अभी प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए। उधर, दो नगर पालिका व छह नगर पंचायतों में सदस्य पद पर 68 नामांकन हुए। इस प्रकार अब तक अध्यक्ष पद पर 18 व सदस्य के लिए 97 नामांकन हो चुके है। नामांकन स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात रहा। समर्थकों को 200 मीटर दूर बैरियर पर रोक दिया गया। प्रस्तावक व ऐजेंट सहित चार व्यक्ति ही अंदर जा सके।
विज्ञापन


सपा का टिकट बदला
बांदा। नगर पालिका बांदा से सपा प्रत्याशी के रूप में पार्टी ने चेयरमैन मोहन साहू की पत्नी गीता को उम्मीदवार घोषित किया था। उन्होंने शुक्रवार को नामांकन भी करा लिया। इधर, चर्चा है कि देर रात पार्टी ने गीता के स्थान पर अब विदित त्रिपाठी की पत्नी को प्रत्याशी बनाया है। इस बावत गीता साहू के लखनऊ में होने के कारण बातचीत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें