बांदा। महिला आत्मरक्षा अभियान के तहत 14वें मार्शल आर्ट नि:शुल्क शिविर का श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट में उद्घाटन हुआ। इसमें 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं को मार्शल आर्ट के जरिए आत्म रक्षा की जानकारी दी गई।
शनिवार को साहित्यकार डॉ.चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ललित और महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने दीप जलाकर मार्शल आर्ट शिविर की शुरुआत की। डाॅ. अर्चना भारती ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में प्रशिक्षित किया। मार्शल आर्ट के गुर सिखाए। अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया।
योग गुरु प्रकाश साहू, अमित सेठ भोलू आदि ने भी संबोधित किया। इशिता अग्रवाल, अन्वेशा, अनिका, साक्षी, दिशा द्वारा मार्शल आर्ट डिफेंस का प्रदर्शन किया। संस्थान संचालक अंजू दमेले ने प्रतिभागी छात्राओं को मार्शल आर्ट के फायदे बताए। संगीता सिंह ने कहा कि छात्राओं के लिए मार्शल आर्ट प्रशिक्षण जरूरी है। काजल, दिव्यांशी, अंजली, कुलदीप गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण गीत पेश किए। छात्रा यशी श्रीवास्तव ने नारी सशक्तिकरण गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। संगीताचार्य सत्यनारायण गुप्ता, दीपू, शीलू, मनोज कुमार, दीपाली ओमर, रोशनी त्रिपाठी, आदित्य कौशल आदि उपस्थित रहे।