शासन के अलावा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी गरीबों को
कंबल बांटे जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को क्रिसमस के मौके पर अतर्रा नगर में
स्थित देवरती समाधान केंद्र मेें दर्जन से ज्यादा गरीबोें को विद्याधाम
समिति और एक्शन एड संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से कंबल बांटे गए।
विद्याधाम
के राजा भइया ने बताया कि गरीबों की मदद जारी रहेगी। उधर, महिला कांग्रेस
तिंदवारी ब्लाक अध्यक्ष ऊषा निषाद की अगुवाई में महिलाओं ने डीएम से गरीब व
असहायों को कंबल वितरित करने की मांग की।
आधा सैकड़ा महिलाओं के
हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन में कहा है कि लोहिया गांव खैरेई के लोग विकास की
बाट जोह रहे हैं। कालेश्वर से साड़ी तक सड़क मरम्मत कराई जाए। हसीना,
गुड़िया, चुनूबादी, श्यामा, रामकली, मुन्नी,सन्नो आदि शामिल रहीं।