कालिंजर। क्षेत्रीय सहकारी समिति में आयोजित वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक में किसानों को योजनाओं लाभ मिले इस पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरूआत क्षेत्रीय विधायक राजकरन कबीर व भाजपा के जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की। समिति सचिव रामचरित यादव ने आय व्यय का ब्यौरा पेश किया।
समिति अध्यक्ष रामेश्वर यादव ने समिति की वार्षिक उपलब्धियां गिनाई। विधायक ने कहा कि किसानों की हर समस्या का समाधान सहकारिता से ही संभव है।
किसानों को खाद, बीज की किल्लत न हो इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में एडीसीओ महेंद्र कुमार, उदित नारायण द्विवेदी, रामदत्त पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, शिवचरण गुप्ता, जगन्नाथ साहू, सुरेश सोनकर, रामकेश पटेल, रामअवतार सोनकर व प्रधान हरिश्चंद्र यादव, भंवरी कुशवाहा, कामता प्रसाद, तुफैल, हाजी वसीम अहमद, रामअवतार यादव आदि मौजूद रहे।