फोटो - 11 शहर में सेंटर के पास होली खेलते विक्रेता संघ के लोग। संवाद
बांदा। समाचार पत्र विक्रेता संघ बांदा ने स्टेशन स्थित अखबार वितरण सेंटर पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें सभी वितरक साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
संघ के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। अध्यक्ष प्रजापति ने बताया कि होली का पर्व आपस में गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गले लगाने का अवसर होता है। ऐसे पावन पर्व पर वितरक साथियों ने एक विशेष शपथ ली। उन्होंने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह आयोजन वितरकों के बीच सामंजस्य और भाईचारे को मजबूत करने में सहायक रहा।
इस कार्यक्रम में आशु द्विवेदी, आकर्षित मिश्रा और सुरेश चंद्र गुप्ता, श्रीप्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और संरक्षक महामंत्री अनिल कुमार राजपूत भी मौजूद थे। जिला सचिव जयप्रकाश कबीर और जिला उपाध्यक्ष कमलेश पाल ने भी शिरकत की। भगवानदास, राजेश कुमार, शेखर, अंकित प्रजापति, हर्षित धुरिया, गोपी कृष्ण और मलखान कबीर सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।