फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार दुर्घटना में नवविवाहिता व उसकी बहन की मौत

Tue, 14 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
नवव‌िवाह‌िता रंजना(फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
विज्ञापन
दुल्हन के हाथों की मेंहदी का रंग फीका पड़ने से पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने से नवविवाहिता और उसकी छोटी बहन की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र समेत तीन को डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। एक अन्य जख्मी रिश्तेदार जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


अतर्रा थाना क्षेत्र के कोदा पुरवा निवासी रामसागर कुशवाहा (52) सोमवार की रात पुत्री रंजना (24) को बघौली (एटा) से पहली विदाई करा कर गांव लौट रहे थे। वे मंगलवार को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुरहंड कस्बे के नजदीक पहुंचे थे कि कार का अगला पहिया बर्स्ट हो गया।

इससे तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित महुआ के पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार रंजना की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता रामसागर, बहन सुधा (19), भाई राजाबाबू (22) और इटर्रा गांव निवासी उसके मौसा बृजेंद्र सिंह (42) पुत्र शिवराम और बांदा शहर के क्योटरा मोहल्ला निवासी उसके मामा राजेंद्र सिंह (50) पुत्र रामऔतार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां कुछ देर बाद सुधा ने भी दम तोड़ दिया।  गंभीर रूप से घायल रामसागर, राजाबाबू और बृजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। जबकि राजेंद्र सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा रणजीत सिंह ने बताया कि कार राजेंद्र की थी और वह खुद चला रहा था।

रंजना की शादी 5 फरवरी को एटा जिले के बघौली गांव निवासी अशोक कुमार के साथ हुई थी। जबकि सुधा बदौसा कस्बा स्थित गुलाबरानी महाविद्यालय में बीए फाइनल की छात्रा थी। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें