फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागंतुक कमिश्नर कल्पना अवस्थी ने संभाला चार्ज

Sun, 22 Mar 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूटधाम मंडल में आयुक्त की कुर्सी पर सिर्फ 12 दिन में ही रद्दोबदल हो गया। नई कमिश्नर कल्पना अवस्थी ने चार्ज ग्रहण करने के बाद अतर्रा के कई गांवों में फसलों का जायजा लिया।
विज्ञापन


इसी माह 10 मार्च को यहां आयुक्त के रूप में चार्ज संभालने वाले आरपी सिंह का शासन ने तबादला कर दिया। रविवार को आईएएस अधिकारी कल्पना अवस्थी ने उनके स्थान पर मंडलायुक्त का चार्ज संभाल लिया। वह इस मंडल की पहली महिला कमिश्नर हैं।

आयुक्त मुरलीधर दुबे का 31 जनवरी को तबादला हो जाने के बाद शासन ने स्थानीय निकाय निदेशक आरपी सिंह को यहां आयुक्त बनाकर भेजा था। उन्होंने 10 मार्च को चार्ज भी ग्रहण कर लिया, लेकिन शासन ने सिर्फ 12 दिनों में उन्हें हटा दिया। उनकी जगह प्रदेश की प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा) रहीं कल्पना अवस्थी को मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


रविवार की दोपहर उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता दैवीय आपदा से परेशान किसानों की सरकार से मदद करवाना है। 1990 बैच की आईएएस कल्पना अवस्थी मंडल की 25वीं कमिश्नर हैं। पदभार ग्रहण करने बाद कमिश्नर ने अतर्रा के कई गांवों में फसलों का जायजा लिया। उनके साथ डीएम सुरेश कुमार थे।

छिबांव, नगनेधी, चौरिहनपुरवा, पल्हरी, पचोखर आदि गांवों में आयुक्त ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार से उन्हें पूरी मदद कराई जाएगी। मंडलायुक्त से बड़ी संख्या में किसानों ने मिलकर एक और मुआवजे की मांग की तो दूसरी ओर लेखपालों द्वारा किए जा रहे सर्वे पर शिकायतों की झड़ी लगा दी। एसडीएम आरके श्रीवास्तव, तहसीलदार राजेश मिश्रा, थाना इंचार्ज शिवशरण वर्मा साथ रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें