हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच न्यू स्टार टीम ने चार विकेट से जीत लिया। ‘मैन ऑफ द मैच’ अमित रहे।
रायफल क्लब ग्राउंड पर मंगलवार को पहले आजाद क्लब टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 61 रन बनाए। प्रदीप ने 25 व कफील ने 20 रन बनाए। तुषार ने तीन और विनय ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू स्टार टीम ने छह विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। अमित ने 30 व प्रवीण ने 11 रन बनाए। कमील को चार व कफील को दो विकेट मिले।
इसके पूर्व नवाबी जामा मस्जिद मुतवल्ली व समाजसेवी अधिवक्ता शेख सादी जमां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट की शुरूआत की। अंपायर नवीन विश्वकर्मा व दिनेश कुमार (डीके), रैफरी सुशील पुष्पक, स्कोरर गुड्डू और कमेंट्रेटर शिवा अवस्थी, इशरत अली व अबरार रहे।
आयोजक हाईजीन आउटलेट के महेंद्र व कुलदीप ने बताया कि बुधवारकी सुबह एग्रीकल्चर क्लब व सुपर स्टार और दोपहर को आरसीबी व सेंट मेरीज क्लब के बीच मैच होगा।