फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रूनेट मशीन अब करेगी संक्रमण की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगाई गई ट्रूनेट मशीन से अब कोरोना संक्रमण की भी पुष्टि हो सकेगी। अभी तक सिर्फ स्क्रीनिंग मशीन थी। शासन के जांच चिप उपलब्ध कराने के बाद से यहां सॉर्स कोविड जांच शुरू हो गई।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एसएस मिश्रा ने बताया कि पूर्व में बीटा कोविड (प्राइमरी स्क्रीनिंग) जांच होती थी। यह भी बताया पॉजिटिव पाए गए इंदिरा नगर के पूर्व सैनिक के परिवार के चार लोगों का स्वाब सैंपल लिया गया है। इसे जांच के लिए झांसी लैब भेजा जाएगा। बुधवार को डीएम अमित सिंह बंसल ने इसका निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के प्रथम तल पर कोरोना टेस्टिंग शुरू हो गई है। कोई भी व्यक्ति सुबह 9 से 12 बजे के बीच अस्पताल में संपर्क कर टेस्ट करा सकता है। टेस्टिंग में किसी प्रकार की दिक्कत आने पर जिला कंट्रोल रूम के नंबर - 05192-224460 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें