फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और कैम्पर की टक्कर, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एप्प द्वारा ------ कार और कैम्पर में टक्कर, वृद्धा की मौत बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के भाथा गांव में बोलेरो कैंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत में कार सवार वृद्धा की मौत हो गई। अन्य 5 सवार घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार की देर शाम शहर से सवारियां लेकर बोलेरो कैम्पर सुमेरपुर (हमीरपुर) जा रही थी। भाथा गांव के मोड़ पर कार और कैंपर में टक्कर हो गई। कार सवार महमूदपुर (फतेहपुर) की केसर (60) पत्नी जगन्नाथ निषाद की मौत हो गई। अन्य सवार महमूदपुर निवासी कमलेश (35) पत्नी शिवशंकर उसकी पुत्री पूजा (11), भरुआ सुमेरपुर निवासी राजाभैया (67) व रमेश (50) और कार चालक संदीप कुमार (25) पुत्र लल्लू निवासी हरदौली (बांदा) घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। मृतक केसर का शव मर्चुरी में रखा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें