फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक की टक्कर से भांजे की मौत, मामा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मौसी के घर जा रहे स्कूटी सवार मामा-भांजे को ट्रक ने टक्कर मार दी। स्कूटी सवार भांजा ट्रक में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसट गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को बबेरू सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां भांजे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली के नजफगढ़ के रहने वाले अमित (29) अपने ननिहाल तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां में 22 अप्रैल को आया था। यहां अपनी बुआ गिरवां थाना क्षेत्र के घुरौंदा गांव निवासी मुन्नी की पुत्री चुनकी की शादी में शरीक होने के बाद गुरुवार की देर शाम मामा पिपरगवां गांव निवासी लालजी (40) के साथ स्कूटी से अपनी मौसी गुड्डो के बबेरू कोतवाली क्षेत्र के रयान गांव में जा रहा था।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मरका तिराहे पर रात साढ़े आठ बजे करीब ट्रक को क्रास करने पर सड़क में आए गड्ढे की वजह से ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी समेत ट्रक में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसट गया। हादसे में दोनों मामा-भांजा गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें पहले बबेरू सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अमित के साढ़ू संदीप ने बताया कि अमित की ससुराल बांदा चुंगी चौकी में है। पत्नी ममता है, एक पांच साल की बेटी है। दिल्ली में रहकर वह ठेकेदारी का काम करते थे। पिता छोटेलाल भी मकान निर्माण का ठेका लेते हैं। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें