फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से एक अरब का कारोबार प्रभावित

विज्ञापन
ne billion business affected by banks strike - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर दो दिवसीय बैंक हड़ताल शुक्रवार को शुरू हो गई। इसमें 14 बैंक शामिल हैं। पहले ही दिन लगभग एक अरब रुपये का लेन-देन और बैंक कारोबार प्रभावित हुआ। बैंककर्मी संगठनों ने यहां मंडल मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम के आह्वान पर की गई इस हड़ताल में यहां जिले के सभी राष्ट्रीयकृत बैंक शामिल हैं। इनमें शुक्रवार को ताले लटकते रहे। बैंक के कर्मियों ने सिविल लाइंस स्थित इलाहाबाद बैंक ब्रांच के सामने प्रदर्शन किया और धरना दिया। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आईबीए हठधर्मी पर अमादा है। जायज अधिकारों पर प्रहार करने वाली नीतियां लागू कर रहा हैं। इसके विरोध में बैंक कर्मी एकजुट हैं।
मांगों में पर्याप्त लोडिंग के साथ पे स्लिप पर 20 फीसदी वृद्धि का वेतन समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग, मूल वेतन के साथ विशेष भत्ते का विलय, नई पेंशन योजना समाप्त हो, पेंशन का समय रिवीजन, पारिवारिक पेंशन में सुधार, लाभ के आधार पर कल्याण कोष का आवंटन, लीव बैंक का सृजन आदि शामिल है।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में यूपी बीयू के जिला मंत्री रावेंद्र कुमार शुक्ल सहित हरिमोहन तिवारी, अंकुर श्रीवास्तव, इलाहाबाद बैंक रिटायरीज यूनियन के जिला मंत्री राघवेंद्र शुक्ला, हरि प्रसाद वर्मा, रजत कुमार, सुशील यादव, नरेंद्र कश्यप, आलोक कुमार, आकाश द्विवेदी, राजा बाबू, मनोज, संदीप निगम, विनीत सिंह, रेहान कुरैशी, मयंक मिश्रा सहित बड़ी संख्या में बैंक कर्मी शामिल रहे।
14 बैंकों पर लटकते रहे ताले
बांदा। हड़ताल के चलते एक ओर जहां खाताधारक परेशान रहे तो दूसरी ओर लगभग एक अरब रुपये का लेन देन पहले ही प्रभावित हुआ। जिला अग्रणी बैंक मैनेजर (एलडीएम) अभिजीत सिंह ने बताया कि इलाहाबाद बैंक, स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक, कारपोरेशन बैंक, सिंडीकेट बैंक, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक और आईडीबीआई बैंक हड़ताल में शामिल हैं। एलडीएम ने बताया कि पहले ही दिन लगभग 70 करोड़ की कैश लेन देन और करीब 20 करोड़ क्लीयरिंग एवं 10 करोड़ का आरटीजीएस/नेफ्ट ट्रांसफर कार्य प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें