फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों व छात्रों ने दिया मतदान का संदेश

Mon, 09 Jan 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता जगाने के लिए उपस्थित छात्र। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला स्वीप अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली के दौरान  बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट आगे चल रहे थे।
विज्ञापन


सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने पीलीकोठी, स्टेशन रोड, महेश्वरी देवी, चौक बाजार, अलीगंज, बाबूलाल चौराहे तक पैदल मार्च कर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगाए।

छात्र हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए थे। वापस बजरंग इंटर कालेज में रैली के समापन पर डीआईओएस ने सभा में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को वोट डालना जरूरी है। सरकार के गठन मेें प्रत्येक मतदाता की अहम भूमिका होती है। उनका एक-एक वोट अमूल्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय ने 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके छात्रों को मतदान करने के साथ पड़ोसियों और वृद्धों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने को कहा। टीचर मंगल प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, कप्तान सिंह, दिनेश प्रसाद, अखिलेश शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, कृष्ण स्वरूप मिश्रा, अर्चना शुक्ला, देशराज सिंह, गिरजा शंकर, उत्तम सिंह, कृष्णदत्त शुक्ला, वाणीभूषण द्विवेदी, रविशंकर पाल, राघवेंद्र सिंह, राम प्रसाद समेत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें