फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवदुर्गा शुरूः पहले दिन पूजी गईं देवी शैलपुत्री

विज्ञापन
महेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। चैत्र नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री की मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। देवी के जयकारे के साथ जलाभिषेक की होड़ रही। नौ दिन व्रत रखने वालों ने घरों में कलश स्थापना कर जवारे बोए। तमाम महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने बैठकी (प्रतिपदा) पर एक दिन का व्रत रखा।
विज्ञापन

शनिवार को तड़के से देवी मंदिरों में सुबह चार बजे से ही जलाभिषेक व पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ उमड़ने लगी। महेश्वरी देवी, काली देवी, सिंहवाहिनी, चौसठ जोगिनी, मरही माता, कालका देवी, महामाई मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन अर्चन किया।
मंदिरों में घंटों की गूंज के साथ मां जगदंबे के जयकारे गूंजते रहे। महेश्वरी देवी व काली देवी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात रहे। महेश्वरी देवी मंदिर, काली देवी मंदिर में पुरोहितों ने यजमानों के कल्याण के लिए देवी पुराण व दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू किया।
विज्ञापन

मंदिरों के आसपास मेला सा नजारा रहा। उधर, घरों में नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की। अधिकांश श्रद्धालुओं ने नवरात्र शुरूआत के पहले दिन व्रत रखा। शाम को भी मंदिरों में दर्शन के लिए देवी भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें