फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नसीर अहमद को मिला आंबेडकर शिक्षक सम्मान

Tue, 22 Aug 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दिल्ली में सरकारी अध्यापक के रूप में शिक्षा क्षेत्र में सेवाएं दे रहे बुंदेली शिक्षक और सामाजिक कार्यकर्ता नसीर अहमद सिद्दीकी को '' डाॅ. आंबेडकर शिक्षक सम्मान - 2023'' से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

मूल रूप से बुंदेलखंड के बांदा निवासी नसीर अहमद लंबे अरसे से दिल्ली सरकार के अधीनस्थ चल रहे विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। साथ ही सामाजिक कार्यों और गैर सियासी संगठनों से भी जुड़े हैं। उन्हें दिल्ली सरकार एवं कई संगठन भी सम्मानित कर चुके हैं। वह लेखक भी हैं।
शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में श्री सिद्दीकी को भारतीय बौद्ध डा. आंबेडकर जागृति मिशन, दिल्ली और जाटव चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्हें यह सम्मान शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश डीके जंगाला ने सम्मान सौंपा। समारोह में अन्य मेधावी विद्यार्थी भी सम्मानित किए गए। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. डा. मनोज कुमार सहित डा. यशपाल कोठारी, डाॅ. अनुरुद्ध लाल और सुनीता कैन समेत आयोजक महीलाल कैन, तीर्थ बाबू, संजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें