चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने आरोप लगाया कि डांस पार्टी में साथ काम करने वाले युवक ने पहले उसके साथ दोस्ती की। धोखा देकर अश्लील वीडियो बनाया, अब उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल कर रहा है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
महिला ने बताया कि ऐरानमाफी गांव निवासी अनिल कुमार उसके साथ डांस पार्टी में काम करता है। नजदीकियां हाेने पर घर आकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वायरल करने की धमकी देकर 70 हजार रुपये भी ले लिए। अब और रुपये मांग रहा था। न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने मोहल्ले के कुछ युवकों पर राह चलते अश्लील कमेंंट करने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने आरोपी के घर जाकर इसे हटाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि दोनों मामले की जानकारी के बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।