नरैनी। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 द्वारा नरैनी-अतर्रा मुख्य मार्ग से सड़क के बीच से लेकर पटरी के दोनों साइड 55 फिट खाली कराने के मसले पर व्यापारियों मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में सामूहिक रूप से कहा गया कि नगर पंचायत स्थापना दौरान तात्कालिक जमींदार/चेयरमैन द्वारा इस सड़क को 65 फिट की मान्यता दी थी। जमीन की कीमत भी ली गई थी। नगर आबादी सड़क भूमि पर दोनों पटरियों पर व्यापार करती है।
राजस्व विभाग में सड़कों की नाप अलग-अलग है। नगर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यदि 110 फुट की नाप ली गई तो नरैनी उजड़ जाएगा। 55 फुट के दायरे में जिला परिषद, ब्लॉक प्रशासन, इंटर कॉलेज की दुकानें, तहसील परिसर की बाउंड्री, सार्वजनिक शौचालय, भी है।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की नगर पंचायत द्वारा पूर्व में भेजे गए प्रस्तावित बाईपास को स्वीकार कर नगर को उजाड़ने से बचाएं। ज्ञापन देने में व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, संरक्षक श्याम लाल गुप्ता, तहसील अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, विनोद दीक्षित, राजेंद्र ओमर आदि मौजूद रहे।