फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका बांदा को 237वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका बांदा की रैंकिंग सुधरी है। पौने दो लाख आबादी वाली पालिका को इस बार राज्य में 191वां और देश में 237वां स्थान मिला है। साफ-सफाई व्यवस्था और दुरुस्त कर ली जाए तो और अच्छी रैंकिंग हो सकती है। उधर, नगर पालिका अतर्रा की रैंकिंग राज्य स्तर पर गिर गई है। इसे राज्य में 201वां और देश में 383वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


जिले में दो नगर पालिका और छह नगर पंचायतें हैं। कुछ दिन पहले देश के निकायों की स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक बांदा नगर में सफाई व्यवस्था पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है। वर्ष 2023 में पालिका का राज्य में 200वां और देश में 1186वां स्थान था। नगर पालिका अतर्रा की प्रदेश में 201वीं रैंक थी।

स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर पालिका और नगर पंचायतों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन सहित कई अन्य पैमानों पर परखा गया जिसमें गीला और सूखा कचरा अलग करना, खुले में कचरा न फेंकना, नालियों और जल स्रोतों की सफाई और प्लास्टिक का सीमित उपयोग शामिल हैं। रैंकिंग में घर-घर से कूड़ा उठाने और जन जागरूकता कार्यक्रमों का भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। नगर पालिका बांदा को 7885 अंक मिले हैं और प्रदेश में 191 स्थान है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अतर्रा नगर पालिका को देश में 383 व राज्य में 201 रैंक हासिल हुई है। नगर पंचायत तिंदवारी को देश में 550 व प्रदेश में 267, बिसंडा को देश में 463 व राज्य में 273, नरैनी को देश में 625 व प्रदेश में 344, मटौंध नगर पंचायत को देश में 696 व प्रदेश में 415, नगर पंचायत ओरन को देश में 852 व प्रदेश में 540 व बबेरू नगर पंचायत को देश में 960 व राज्य में 644 रैंक हासिल हुई है।

ब्रांड एम्बेसडर और डीपीएम की मेहनत रंग लाई

स्वच्छता में बांदा नगर पालिका का परिणाम अच्छा रहा। नगर पालिका परिषद के ब्रांड एम्बेसडर कुलदीप शुक्ला व डीपीएम अभिषेक खरे ने शहर में जनजागरूकता अभियान चलवाया। लोगों को गीला व सूखा कचरा अलग-अलग पालिका की गाड़ी में डालने के लिए प्रेरित किया। कुलदीप शुक्ला ने चेयरमैन मालती बासु गुप्ता, डीपीएम अभिषेक खरे सहित पालिका के कर्मचारियों व अधिकारियों के अलावा जिले के नागरिकों को बधाई दी है। कहा कि इसमें जनता का भी अच्छा सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें