बचपन प्ले स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मचा दी। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
शुक्रवार को देर शाम कालूकुआं स्थित स्कूल में रंगबिरंगी रोशनी से सजे मंच पर प्ले ग्रुप के बच्चों ने ‘ओ माई फ्रैंड गणेशा’ सहित नागालैंड आदि के नृत्य पेश किए।
बच्चों ने अपनी वेशभूषा से भी दर्शकों को आकर्षित किया। कई आकर्षक और दिलचस्प नाटक प्रस्तुत किए। पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों द्वारा पेश की गई काली मां की महाआरती और अन्य बच्चाें के गीत और डांस ने भी लोगों का दिल जीत लिया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर, डीएम की पत्नी विमलेश राठौर, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह भी मौजूद रहे। इन्होंने गणेशजी की मूर्ति के आगे दीप जलाकर माल्यार्पण किया। बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाए।