ओरन। गोलीकांड से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना से अफरातफरी के बीच शादी की रस्में रोक दी गईं। बरातियों और वधू पक्ष के लोगों में भगदड़ मच गई। देर तक शादी की रस्में रुकी रहीं।
विदाई से पहले ही सभी बराती भाग गए। घर के गिने-चुने लोगों ने सादगी के साथ शादी की रस्में पूरी कराईं। वधू के पिता संतोष ने बताया कि शादी की सभी रस्में पूरी हो गई है, लेकिन गमगीन माहौल के चलते बेटी को विदा नहीं किया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अपने पीछे पत्नी सविता देवी और सात पुत्री व एक पुत्र छोड़ गया है। चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उधर, ग्रामीणों और वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि मृतक के बड़े भाई व पूर्व प्रधान द्वारा तमंचे से फायर किया गया। ओरन चौकी प्रभारी पीआर गौरव ने फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की। (संवाद)