फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की राइस मिल में वृद्ध चौकीदार की हत्या

विज्ञापन
अतर्रा में घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
अतर्रा (बांदा)। सपा नेता की राइस मिल में 70 वर्षीय वृद्ध चौकीदार की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। पुलिस पत्थर से सिर कूंचकर हत्या बता रही है। बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। डॉग स्क्वॉयड भी पहुंचा लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। चर्चा है कि सपा नेता के बंद पड़े आवास में लूट के इरादे से आए बदमाशों ने घटना अंजाम दी है।
विज्ञापन

घटना बांदा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में बदौसा रोड स्थित सपा के संस्थापक सदस्य नवल किशोर शिवहरे की कई वर्षों से बंद पड़ी राइस मिल की है। लोधू थोक निवासी प्रभुदयाल दुबे पुत्र रामनारायण लगभग 26 सालों से यहां चौकीदार था और 24 घंटे यहां रहता था। मंगलवार की रात अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी।
बुधवार को सुबह मिल परिसर में लगे फूल तोड़ने आए लोगों ने बरामदे में चौकीदार प्रभुदयाल का खून से लथपथ शव देखा तब फोन से दिल्ली में परिवार सहित रह रहे मिल मालिक को घटना के बारे में बताया। मिल मालिक की सूचना पर कुछ देर बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

राइस मिल के मुनीम व बछनी पुरवा निवासी गिरधारी लाल ने पुलिस को बताया कि प्रभुदयाल को चौकीदारी के लिए 2100 रुपये मासिक दिए जाते थे। मंगलवार को उसने 1100 रुपये लिए थे। लेकिन कोई कारण नहीं बताया था। पुलिस अधीक्षक डा.एसएस मीणा और सीओ रोहित यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने फोटोग्राफ्स और कुछ नमूने लिए। डॉग स्क्वॉयड भी लाया गया लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं लग सका।
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घटना में पेशेवर बदमाशों का हाथ लग रहा है। उन्होंने सीओ को शीघ्र घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। इंसपेक्टर रविंद्र तिवारी ने बताया कि मृतक के भतीजे शिवकुमार दुबे पुत्र छेदीलाल की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त कोई वस्तु बरामद नहीं हुई। फौरी जांच में पुलिस में पत्थर से कूंचकर हत्या बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें