सपा मुखिया मुलायम सिंह द्वारा महिलाओं के संबंध में
की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में
विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एके पुष्कर
को दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुमन तिवारी ने कहा कि प्रदेश में सपा
मुखिया के बयान से दुराचारियों का हौसला बढ़ेगा। मुलायम सिंह ने ओछी
बयानबाजी कर अपनी मानसिकता का परिचय दिया है।
महिलाओं के प्रति
अभद्र टिप्पणी करने वाले किसी भी व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा मिलनी
चाहिए। ज्ञापन देने वालों में रानी देवी, राधा, विमला, आकांक्षा, सुशीला,
अनीता, ज्योति, किरन देवी आदि मौजूद रहीं।