फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखर्जी के संदेश दोहरा दी श्रद्धांजलि

Fri, 24 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भाजपा की बैठक संबोधित करते जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 63वीं पुण्यतिथि भाजपाइयों ने बलिदान दिवस के रूप में मनाई। उनके संदेश ‘एक राष्ट्र-एक नीति’ को दोहराते हुए श्रद्धांजलि दी। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय में गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने दोहरे राष्ट्रवाद का प्रबल विरोध किया था। इसी कारण 23 जून 1953 को उनकी कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान ने उनके व्यक्तित्व के बारे में बताया। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव व वरिष्ठ नेता लवलेश सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने कहा कि उनकी नीतियों का अनुसरण करते हुए भाजपा ने पूरे देश में परचम लहराया। अशोक त्रिपाठी जीतू, डॉ. रामराज गुप्ता, सूर्यपाल सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, बालमुकुंद शुक्ला, आदित्य द्विवेदी, पुष्कर द्विवेदी, सचिन अग्निहोत्री, नागेश खरे, अजीत गुप्ता, रीता गुप्ता, प्रभा गुप्ता, राहुल सेन, संतू गुप्ता, ललित विश्वकर्मा, मनोज गुप्ता, पंकज रैकवार, कल्लू राजपूत भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें