फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के गोद लिए मुगुंस गांव में उनकी धर्मपत्नी ने कंबल बांटे

Thu, 15 Jan 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी के मुगुंस गांव में गुरुवार को जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डॉ.विमलेश ने गरीब और बेसहारा लोगों को 30 कंबल बांटे। हरेक से उसका हालचाल भी पूछा। गौरतलब है कि यह गांव डीएम ने गोद लिया है।
विज्ञापन


डॉ.विमलेश ने कहा कि उनके पति डीएम ने इस गांव को गोद लिया है। यहां के विकास के लिए अब वह भी  समय-समय पर यहां आएंगी।

इस अवसर पर तहसीलदार संतराम, खंड विकास अधिकारी ओपी शुक्ला, एबीएसए रामसजीवन यादव, ग्राम प्रधान संगीता वर्मा सहित आंकाक्षा समिति की नीता, कल्पना पटेल और लीला, पूर्व प्रधान राज नारायण सिंह व राजेश वर्मा, प्रधानाध्यापक सुरेश सिंह, जगदीश साहू, मुन्नी देवी, ज्योति गुप्ता, अमर पाल सिंह आदि उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पेंशन, आवास आदि की मांग की। 

उधर मंडल कारागार में आर्ट आफ लिविंग का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षकों ने बंदियों को तनावमुक्त रहने के टिप्स दिए। उधर, जिलाधिकारी की पत्नी ने महिला बंदियों को प्रशिक्षित किया।
विज्ञापन


मंडल कारागार में शिविर का उद्घाटन डीएम की पत्नी डॉ.विमलेश ने महिला बंदियों को योग और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराकर किया। उधर, आर्ट आफ लिविंग प्रशिक्षक अनुराग ने पुरुष बंदियों को व्यायाम और स्वस्थ रहने के तरीके बताए। जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह ने बताया कि शिविर चार दिनों तक चलेगा। इस मौके पर डीआईजी एसके श्रीवास्तव व डिप्टी जेलर रतन कुमार समेत तमाम बंदी रक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें