नरैनी/अतर्रा। अतर्रा डिग्री कालेज में एमएससी
(वनस्पति विज्ञान) की छात्रा सारिका देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं हैं।
वह नरैनी ब्लाक के दस्यु प्रभावित क्षेत्र डढ़वामानपुर से प्रत्याशी थीं।
गांव के विकास को लेकर छात्रा के जज्बे को भांपते हुए मतदाताओं ने उसका भरपूर साथ दिया। मतगणना में उसे 665 वोट हासिल हुए।
उन्होंने
निकटतम प्रतिद्वंदी माया देवी को 266 वोटों से पराजित किया। माया देवी को
399 वोट मिले। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में कई दशकों से दस्युओं का बोलबाला
होने से अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में ताला बंद रहते हैं।
चुनाव जीतने के बाद सारिका ने कहा कि वह नियमित रूप से स्कूल खुलवाने के साथ गांव के विकास पर जोर देंगी।