फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएससी की छात्रा बनी प्रधान

Mon, 14 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी/अतर्रा। अतर्रा डिग्री कालेज में एमएससी (वनस्पति विज्ञान) की छात्रा सारिका देवी ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं हैं। वह नरैनी ब्लाक के दस्यु प्रभावित क्षेत्र डढ़वामानपुर से प्रत्याशी थीं।
विज्ञापन


गांव के विकास को लेकर छात्रा के जज्बे को भांपते हुए मतदाताओं ने उसका भरपूर साथ दिया। मतगणना में उसे 665 वोट हासिल हुए।

उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी माया देवी को 266 वोटों से पराजित किया। माया देवी को 399 वोट मिले। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में कई दशकों से दस्युओं का बोलबाला होने से अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में ताला बंद रहते हैं।
विज्ञापन


चुनाव जीतने के बाद सारिका ने कहा कि वह नियमित रूप से स्कूल खुलवाने के साथ गांव के विकास पर जोर देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें