फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की डांट से क्षुब्ध एमआर फांसी पर झूला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मां की डांट के बाद मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक वह शराब के नशे में था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शहर के कालवनगंज में सत्यम सिंह (24) पुत्र बलभद्र सिंह ने सोमवार की रात घर में पंखे से साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने दीवार तोड़कर दरवाजा खोला। सत्यम फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई विवेक सिंह ने बताया कि सत्यम अविवाहित था और एक कंपनी में एमआर था। शराब का आदी था। घटना वाले दिन भी नशे में था। मां मीना सिंह उसे ढूंढकर घर लाईं और फटकार लगा दी। मां खाना लेने चली गईं तभी सत्यम ने कमरे का दरवाजा बंद कर घटना कर ली। बड़ा भाई दीपक आरटीओ दफ्तर में चतुर्थ श्रेणी कर्मी है। पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
अतर्रा। थाना क्षेत्र के महुटा गांव में किसान रामनिहोर (40) पुत्र रामपाल बढ़ई ने मंगलवार सुबह पंखे के हुक में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि रामनिहोर सुबह नदी से जल तर्पण कर घर लौटा था। इसके बाद आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर चौकी प्रभारी धनंजय सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बांदा भेज दिया। मृतक खेतीबाड़ी के अलावा बढ़ईगीरी का भी काम करता था। पत्नी तीन महीने से मायके में थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें