फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः सांसद मनोज तिवारी ने लिया अवधूत महाराज का आशीर्वाद

विज्ञापन
स्वामी अवधूत महाराज के साथ भ्रमण करते सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
सिमौनीधाम (बबेरू)। तीन दिवसीय मेले/भंडारे के दूसरे दिन बुधवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग 11 काउंटर बनाए गए हैं। भंडारे में मालपुआ, जलेबी, पूड़ी सब्जी आदि पकवान परोसे गए।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह, दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे भंडारे में शामिल हुए। स्वामी अवधूत महाराज का आशीर्वाद लिया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वह यहां आते रहेंगे।
सांसद मनोज तिवारी ने स्वामी अवधूत महाराज के मंच से बजरंग बली पर गीत गाया। कहा कि बाबा के प्रति आस्था उन्हें जम्मू से खींचकर लाई है। भंडारे में भोजन बनाने से लेकर परोसने की जिम्मेदारी स्थानीय व दूर-दराज से आए श्रमदानियों बच्चा सिंह, व्रज मोहन सिंह, राजा सिंह, सर्वेश तिवारी, बब्बू तिवारी, प्रधान कल्लू गौतम, आनंद स्वरूप, सुलेमान खां ने संभाल रखी है।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ शुक्ला, सीओ आंनद कुमार पांडेय सीसीटीवी कैमरों पर लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के हाथों को सैनिटाइज कराया गया। भंडारे में साधु संतों का जमावड़ा रहा। गुरुवार को मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें