बैठक में उपस्थित राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद व जिलाध्यक्ष समेत अन्य सपा नेता।
- फोटो : BANDA
बांदा। सपा महासचिव व राज्य सभा सांसद विशंभर प्रसाद निषाद को सदन में जनहित मुद्दों को रखने में संसद रत्न अवार्ड मिलने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यालय में सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
सांसद ने कहा बुंदेलखंड के विकास व किसानों, मजदूरों, व्यापारियों व कर्मचारियों के हित की बात हमेशा उठाते रहेंगे। वर्तमान सरकार बेरोजगारी व किसानों पर ध्यान नहीं दे रही। किसान आत्महत्याएं कर रहा है और सरकार शांत है।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय करण यादव, सुशील त्रिवेदी, प्रदीप निगम लाला, राजेंद्र यादव, रामपाल प्रजापति, शैलेंद्र द्विवेदी, सलिल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। (संवाद)