फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक चला रहे छात्र की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अज्ञात वाहन की टक्कर बाइक चालक छात्र की बुधवार की शाम मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार चाचा और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने से मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

छात्र के पिता ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी मैकूलाल निषाद का पुत्र प्रांशु (18) बुधवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। उसके साथ रिश्ते का चाचा लक्ष्मीकांत निषाद और चचेरा भाई कुलदीप निषाद भी था। थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्ला बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक चला रहे प्रांशु की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
यूपी-112 ने अन्य घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई अरुण कुमार निषाद ने बताया कि प्रांशु और दोनों घायल सब्जी खरीदने चिल्ला गए थे। घर लौटते समय हादसा हो गया। प्रांशु बजरंग इंटर कालेज (चिल्ला) में 9वीं का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। पिता खेतीबाड़ी करते हैं। प्रांशु भी उनका हाथ बंटाता था। दुर्घटना में पुत्र की मौत से मां संगीता बेसुध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें