फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद और विधायक ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व विधायक बृजेश प्रजापति। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। भाजपा की गांधी संकल्प पद यात्रा में रविवार को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के सिंधन कलां में सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विधायक बृजेश प्रजापति ने शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसी के बाद पदयात्रा शुरू हुई। सांसद व विधायक ने ग्रामीणों को स्वच्छता और प्लास्टिक का प्रयोग न करने की सामूहिक शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्राचीन सिलहट मंदिर होकर मरझा गांव पहुंची पदयात्रा का प्रधान प्रतिनिधि सोनू भइया ने स्वागत किया। मरझा में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सांसद चंदेल ने प्लास्टिक से पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान से आगाह किया। ग्रामीण से हाथ उठाकर संकल्प कराया कि गांव को साफ-सुथरा रखेंगे और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे।
सूर्यपाल सिंह चौहान, रामकृपाल सिंह, ब्रजमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, मइयादीन सिंह, शिवराज सिंह आदि उपस्थित रहे। पदयात्रा का अगला पड़ाव चौकी पुरवा होते हुए डांडामऊ में था। यहां ग्रामीणों की शिकायतों पर सांसद और विधायक ने अधिकारियों को फोन पर निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद ने ग्रामीणों से पूछा कि सरकारी योजना का लाभ लेने में उन्हें घूस तो नहीं देना पड़ी? सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों ने सांसद और विधायक की अगुवानी की। यात्रा के अंत में राजनारायण द्विवेदी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन

इसके पूर्व शनिवार को संकल्प यात्रा में सांसद और विधायक ने मटौंध नगर में शहीद अजित प्रताप की मूर्ति में माल्यार्पण किया। ग्रामीणों को संबोधित किया। पद यात्रा के जिला सह संयोजक अजित प्रकाश गुप्त और विधान सभा क्षेत्र संयोजक राजनारायण द्विवेदी, नगर संयोजक चेयरमैन सुधीर सिंह, नाना शुक्ला, प्रेम मिश्रा, कल्याण सिंह, सुरेश तोमर आदि शामिल रहे।
बैंक में दलाली की सांसद, विधायक से की शिकायत
मटौंध। गांधी संकल्प पद यात्रा में यहां आए सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और विधायक बृजेश प्रजापति के सामने स्थानीय नागरिकों ने इलाहाबाद बैंक प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई और तबादले की मांग की। कहा कि प्रबंधक की बैंक में दलालों के बिना काम नहीं होता। सरकारी योजनाओं का पैसा नहीं मिल रहा। दिनभर दलालों का जमघट रहता है।
सांसद और विधायक बैंक पहुंचे और मैनेजर से बात की। कई दलाल नजर आए। इस पर सांसद ने बैंक के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के उच्चाधिकारियों से फोन पर बात कर प्रबंधक की कारगुजारी बताई। उन्हें यहां से हटाने को कहा। सांसद, विधायक ने कहा कि जब तक प्रबंधक नहीं हटेंगे वह बैंक से नहीं जाएंगे। इस पर मंडलीय कार्यालय के अधिकारियों ने तबादले का भरोसा दिलाया। सांसद, विधायक ने शहीद पार्क तक, महिला प्रसव केंद्र से गणेश पहाड़ी तक सीसी रोड बनवाने का आश्वासन दिया। चेयरमैन सुधीर सिंह सहित राजनारायण द्विवेदी, कल्याण सिंह, शिवशरण शुक्ला, सोनू सिंह, मनु शुक्ला, रणधीर सिंह, सरजू प्रजापति, गुरुप्रसाद, पप्पू महाराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें