फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी और फतेहपुर तक डाली जाए रेलवे लाइन

Tue, 29 Dec 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नवगठित संस्था समाधान ने ज्ञापन रेल संबंधी समस्याओं और मांगों का भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री सुरेश प्रभु को संबोधित यह ज्ञापन मंगलवार को यहां रेलवे स्टेशन अधीक्षक को सौंपा गया। मुख्य मांगों में बांदा से फतेहपुर और बांदा-कालिंजर-सतना में नई रेलवे लाइन और कानपुर से मानिकपुर व झांसी तक रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाना शामिल है।
विज्ञापन


समाधान संगठन के अध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार और प्रबंधक/महामंत्री सत्येंद्र गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा है कि 22 नवंबर 2015 को रेल मंत्री ने बुंदेलखंड में रेलवे लाइनों के विस्तार के लिए कहा था कि राज्य सरकार इसके लिए रेल मंत्रालय को प्रस्ताव भेजे।

समाधान पदाधिकारियों ने कहा कि बुंदेलखंड अति पिछड़ा है। ऐसे में रेल सुविधाओं को विस्तार यहां के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद होगा। रेल मंत्री द्वारा बुंदेलखंड के लिए जताई गई यह हमदर्दी स्वागत योग्य है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी उम्मीद जताई कि वह रेल मंत्रालय को सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


 दो मुख्य मांगों में 65 किलोमीटर की बांदा-फतेहपुर और करीब 110 किलोमीटर लंबी बांदा-कालिंजर-सतना रूट पर नई रेल लाइन डलाने और कानपुर-मानिकपुर और झांसी रूटों पर रेलवे लाइनों को दोहरीकरण और विद्युतीकरण शामिल हैं।

ज्ञापन देने वाले जत्थे में अधिवक्ता प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू, डॉ. आशुतोष तिवारी, सत्य प्रकाश सर्राफ, अधिवक्ता आदित्य सिंह, विजय यादव, अनुराग गोयल, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, संजय निगम अकेला, प्रशांत कुमार गुप्ता, फारूक सिद्दीकी, सलमान सिद्दीकी, तौसीफ अहमद, डॉ. मनोज अस्थाना, दीन दयाल सोनी, संजय तिवारी, रियाज खां और नृपेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें