फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बुंदेलखंड के गांवों में मिलेगी भरपूर बिजली

Tue, 29 Dec 2015 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मुख्यमंत्री के आदेश के छह दिनों बाद पावर कारपोरेशन के अफसरों की नींद खुली है। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों के सभी 132 केवी सब स्टेशनों की क्षमता तत्काल प्रभाव से 127 केवी से बढ़ाकर 139.5 केवीए कर दी गई है। कारपोरेशन का दावा है कि अब गांवों में वोल्टेज बढ़कर मिलेगा।
विज्ञापन


24 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के सूखे पर अधिकारियों के साथ बैठक कर बुंदेलखंड में 24 घंटे बिजली के आदेश दिए थे। उसी दिन पावर कारपोरेशन प्रबंध निदेशक ने आदेश जारी कर गांवों में कम से कम 20 घंटे नियमित आपूर्ति के निर्देश दिए थे।

 हालांकि इसके एक महीने पूर्व ही बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के आदेश शासन से हो चुके थे। इन सब के बाद भी गांवों से यही खबरें मिलती रहीं कि न तो 20 घंटे बिजली मिल रही है न पर्याप्त वोल्टेज। लो-वोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे और सिंचाई ठप है। यह खबरें अमर उजाला में रोजाना छप रहीं थीं।
विज्ञापन


मंगलवार को पावर कारपोरेशन (दक्षिणांचल, आगरा) के निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन/टेक्नीकल) एससी भारती और निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन, ट्रांसमीशन, लखनऊ) आरपी पांडेय बांदा आए। यहां 220 केवी सब स्टेशन का निरीक्षण किया। इसी सब स्टेशन से मंडल के चारों जिलों को बिजली दी जा रही है।

 इन दोनों अधिकारियों ने तत्काल अपने ही सामने 220 केवी सब स्टेशन से मंडल के सभी जनपदों में स्थित 132 केवी सब स्टेशनों को दी जा रही 127.5 केवीए आपूर्ति को बढ़वाकर 139.5 केवीए करा दिया। उन्होंने कहा कि अब 132 केवीए सब स्टेशनों को कम से कम उनकी भरपूर क्षमता के मुताबिक 132 केवीए आपूर्ति और वोल्टेज मिल सकेगा। निदेशकों ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली देने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।

 सब स्टेशनों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है लेकिन ओवर लोडिंग की वजह से गांवों को 24 घंटे बिजली दे पाना संभव नहीं है। निदेशकों ने 220 केवीए सब स्टेशन से आपूर्ति की जाने वाली बिजली के अभिलेखों का निरीक्षण किया। चित्रकूटधाम मंडल के मुख्य अभियंता (वितरण) एके सक्सेना ने दोनों निदेशकों को मंडल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था इत्यादि की जानकारी दी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता बीएस त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता (ट्रांसमीशन) उमेश वर्मा, चित्रकूट के अधिशासी अभियंता एसडी विश्वकर्मा सहित मंडल के अन्य जनपदों के अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें