बांदा। बबेरू क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव सतयांव निवासी रामरुचि ने बताया कि चचेरा भाई राधेश्याम (29) सोमवार दोपहर मामी की तेरहवीं में शामिल होने के लिए बाइक से लोहारी गांव जाने के लिए घर से निकला था। मेन रोड पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
परिजन उसे बबेरू सीएचसी पहुंचे। यहां से डॉक्टर ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात एक बजे उसने दम तोड़ दिया। इस साल उसकी शादी भी होनी थी। वह दिल्ली में पेंटिंग की ठेकेदारी करता था।