फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क पार करते समय डंपर ने कुचला, मां-बेटी की मौत

विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। दो बेटियों के साथ सड़क पार कर रही महिला को शुक्रवार की सुबह डंपर ने कुचल दिया। बेंदाघाट गांव के पास हुए हादसे में मां और बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक को डंपर समेत पकड़ लिया है।
विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट पंडितन डेरा निवासी धनराज रैदास ने बताया कि छोटे भाई ओमप्रकाश की शादी गुरुवार की रात थी। बरात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमलोहरा गांव गई थी। रात में उन्होंने पत्नी सुनैना देवी (24), पुत्री नैंसी उर्फ बाबू (4), गुड़िया (2) और पुत्र शिवम (नौ माह) को साले गोखरही गांव निवासी बच्चीलाल और बहन रानी के साथ बोलेरो से गांव भेज दिया था। सुबह करीब छह बजे तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव में बांदा-फतेहपुर हाईवे पर उतर गए। साला बच्चीलाल उसके बेटे शिवम को गोद में लिए था।
साला और बहन दोनों सड़क की पट्टी पर खड़े थे। नैंसी और गुड़िया को लेकर सुनैना सड़क पार करने लगी। इसी दौरान फतेहपुर की ओर से बांदा जा रहे डंपर ने ने तीनों को कुचल दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर सुरेश सैनी, एसआई रोशनी सेंगर ने घायलों को पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में सुनैना और नैंसी ने दम तोड़ दिया। गुड़िया का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




वर्जन..


सड़क पार करते समय हादसा हुआ है। दो लोगों की मौत हुई है। एक बच्ची का इलाज चल रहा है। हादसे को अंजाम देने वाले चालक और डंपर को पकड़ लिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।-राजवीर सिंह गौर, सीओ, सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें