बोर्ड परीक्षा के नतीजों ने मेधावियों के साथ कई स्कूल-कालेजों का भी सिर ऊंचा कर दिया। इन स्कूलों के बच्चों में अंक बटोरने की होड़ रही। निजी स्कूल, कालेजों ने अपने-अपने स्कूलों के नतीजे संकलित कर मीडिया को जारी किए और मेधावियों के परिजनों को बधाई दी, लेकिन सरकारी कालेजों के प्रधानाचार्यों ने रविवार की छुट्टी में यह खलल पसंद नहीं किया। वह घरों पर ही आराम करते रहे। इसी बीच सरकारी कालेज ने अपने स्कूल के नतीजे प्रचारित करने में दिलचस्पी नहीं ली।
सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज, केन पथ का नतीजा शानदार और शत-प्रतिशत रहा। यहां हाईस्कूल में छात्रा श्रद्धा सिंह पटेल और फरहीन बानो 88 प्रतिशत अंक लेकर कालेज टापर बनीं। सविता देवी 87.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
वहीं इंटर में हिमांशी राजपूत, अवंतिका शुक्ला ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल करके कालेज टॉप किया। शगुफ्ता 90.2 प्रतिशत पर दूसरे स्थान पर रहीं। साक्षी दीक्षित, सोनाली गोखले, प्रतिमा रंजन ने 90-90, प्रिया त्रिपाठी ने 88.6, अंशू सिंह, तान्या सोनी, साक्षी जैन, प्रतीक्षा ने 87.8, सुरुचि निगम, आस्था 87.2, खुशबू विश्वकर्मा 86.6, अलका रानी 85 और अनुराधा गुप्ता ने 82 फीसदी अंक प्राप्त किए। इंटर में कुल 141 छात्राओें ने परीक्षा दी।
सब प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं। प्रधानाचार्य अमिता सिंह और प्रबंधक अंजना अवस्थी इससे खासे खुश हैं। इसी तरह यहां हाईस्कूल में साक्षी शुक्ला, स्वाती सेंगर, प्रांजलि शिवहरे, मनीषा देवी, साक्षी पाल, वर्तिका सलोनिया ने 86 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। शिवानी ने 82 फीसदी अंक पाए। यहां कुल 120 छात्राओं ने हाईस्कूल की परीक्षा दी। सभी उत्तीर्ण हुईं।
उधर, बीपीएमपी ओमर इंटर कालेज में इंटर में 85.2 प्रतिशत अंकों पर अनुज गुप्ता स्कूल टॉपर बने। गौरव गुप्ता (79.4) दूसरे स्थान पर और महेंद्र पाल (77) तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में गौरव गुप्ता 93.5 प्रतिशत अंकों पर टॉपर बने। शिवम अवस्थी (90.5) दूसरे और उत्कर्ष द्विवेदी (89) तीसरे स्थान पर रहे। इंटर में कुल 31 और हाईस्कूल में 41 परीक्षार्थी रहे।
हिरा इस्लामिया इंटर कालेज का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। यहां हाईस्कूल में सुहेल रब्बानी 83.66 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर रहे। अलीजा खातून (82.5) को दूसरा और सुमैला खातून (81.5) को तीसरा मुकाम मिला। प्रबंधक डॉ. अबरार अहमद ने बच्चों और उनके अभिभावकों को मुबारकबाद दी।
महारानी लक्ष्मीबाई आवासीय विद्यालय में इंटरमीडिएट के अभिषेक शिवहरे 87 फीसदी अंकों से स्कूल टॉपर रहे। मोहम्मद यासीन खां (77.2) को दूसरा, सोनू सिंह राजपूत (75.2) को तीसरा और कमलेश (74.4) को चौथा स्थान मिला। हाईस्कूल में लवकुश तिवारी (84.5) को पहला, दीपक कुमार राजपूत (84) को दूसरा, अशोक कुमार कुशवाहा, शोभित साहू और शिवबरन पाल (83) तीसरे स्थान पर रहे। प्रबंधक राकेश सिंह गौर और प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह ने इन छात्रों को शाबाशी दी।
स्वर्गीय रामकृपाल दीक्षित बालिका इंटर कालेज, जखनी का हाईस्कूल व इंटर का नतीजा शत-प्रतिशत रहा। छात्रा कुमारी महिमा शुक्ला ने 90 प्रतिशत अंक लेकर कालेज टॉप किया। प्रभा देवी 81 फीसदी अंकों पर दूसरे और पूजा देवी 80 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
इंटर में यहां 117 छात्राएं थीं। 62 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 61 छात्र थे। इनमें 22 अव्वल रहे। प्रबंधक कौशल किशोर दीक्षित और प्रधानाचार्य लक्ष्मी गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उधर, गौर कोचिंग सेंटर संचालक एसएस गौर ने कहा है कि उनकी कोचिंग की छात्रा श्रद्धा सिंह पटेल ने 88 प्रतिशत और प्रखर निगम ने 87.83 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अन्य छात्रों ने भी बढ़िया अंक प्राप्त किए।