फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में आग से बचाव की देखीं व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अहमदाबाद (गुजरात) और विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में कोविड अस्पतालों में आग की घटनाओं और मरीजों की मौतों से सबक लेकर शासन ने अग्निशमन अधिकारियों को कोविड अस्पतालों में आग से सुरक्षा के उपायों के बंदोबस्त देखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण देने को कहा है।
विज्ञापन

जिले में बनाए गए दो कोविड अस्पतालों में लगभग डेढ़ सौ संक्रमित मरीज भर्ती हैं। इनमें एल-1 कोविड अस्पताल/सीएचसी, नरैनी में करीब 70 और चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते एल-2 कोविड अस्पताल/राजकीय मेडिकल कालेज में लगभग 80 मरीज भर्ती हैं।
स्थानीय मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह और फायर स्टेशन प्रभारी गुरु प्रसाद ने दमकल कर्मियों के साथ उक्त दोनों कोविड अस्पतालों के निरीक्षण किया और आग से निपटने की व्यवस्थाएं देखीं। नरैनी में छह वार्डों और मेडिकल कालेज के तीन मंजिला वार्डों में लगभग 50 फायर एग्जिक्यूशर (सिलिंडर) लगे मिले।
विज्ञापन

अलबत्ता मेडिकल कालेज के नीचे तल में कोई अग्निशमन यंत्र नहीं मिला। फायर फाइटिंग से निपटने के लिए दोनों अस्पतालों में कोई कर्मी यंत्र नहीं चला सका। दमकल कर्मियों ने गार्ड और अस्पताल कर्मियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। अस्पतालों के निरीक्षण के बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने उच्चाधिकारियों के जरिये शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें