फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मानसून लेट और गर्मी चरम पर, पारा 43 डिग्री पर तमतमाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



बांदा। जून माह का तीसरा सप्ताह लोगों को सता रहा है। बदरा के साथ तपन और चुभन भरी गर्मी से लोग बेहाल है। शुक्रवार का दिन भी खासा गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बार मानसून लेट होने की वजह से गर्मी अपने चरम पर है।



तपती दोपहरी में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक प्रमुख मार्गों और चौराहों पर सन्नाटा रहा। लोग धूप और लू से बचने को मुंह, कान बांधकर निकले। शुक्रवार की सुबह नौ बजे से ही तपन और तेज धूप से लोग बेहाल रहे। दोपहर दो बजे तक पारा 42 डिग्री तक पहुंचा। शाम को यह 43 डिग्री सेल्सियस पर टिक गया। न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन




12 किमी की रफ्तार से हवा चली। हवा में नमी का प्रतिशत बढ़ने से यह 33 तक पहुंच गया। इससे लोगों को लू के थपेड़े लगते रहे। दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक प्रमुख मार्गों बांदा-कानपुर मार्ग, बांदा-प्रयागराज मार्ग, झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर सन्नाटा रहा। इसी तरह से कालू कुआं चौराहा, महाराणा प्रताप चौक, बाबूलाल चौराहा में भी सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन




कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम विभाग के प्रोफेसर डॉ. दिनेश शाहा ने बताया कि मौसम में फिलहाल अभी कोई बड़ा बदलाव आने का संकेत नहीं मिला है। तपन और चुभन भरी गर्मी लोगों को सताएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें