फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जिले की सभी नदियों का कराया जाएगा सर्वेक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कलक्ट्रेट में जनपद स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने निर्धारित लक्ष्यों में न्यूनतम 10 प्रतिशत की वृद्धि करने के निर्देश दिए। बाहरी जनपदों व राज्यों से आने वाले खनिज परिवहन वाहनों पर निगरानी रखने व संदिग्ध वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला खनिज अधिकारी को विटीएस (वीटीएस) आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने व अवैध खनन की कार्रवाई वाले पट्टों की सूची तैयार कर उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही जिले की सभी नदियों का सर्वेक्षण एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें