फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: डीएम की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अधिकारियों से मांगे रुपये, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो और नाम का इस्तेमाल कर बनाई फर्जी आईडी
विज्ञापन

-अधिकारियों को मैसेज भेजकर रुपये मांगने पर खुला मामला


अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। साइबर ठगों ने बांदा के जिलाधिकारी अमित आसेरी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इसके बाद इसी आईडी से जिले के अधिकारियों को मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए। मामला सामने आने पर अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा देवी की तहरीर पर पुलिस ने धोखाधड़ी, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शातिरों ने डीएम की फोटो, नाम और पद का इस्तेमाल करते हुए फेसबुक पर फर्जी आईडी तैयार की। इसके बाद जिले के कई अधिकारियों को इस आईडी से मैसेज भेजे गए और रुपये की मांग की गई। अलग-अलग अधिकारियों तक जब इस तरह के संदेश पहुंचे तो उन्हें मामला संदिग्ध लगा। किसी अधिकारी ने इसकी जानकारी डीएम को दी, जिसके बाद फर्जी फेसबुक आईडी बनाए जाने का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर जिला सूचना अधिकारी शारदा देवी की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर फर्जी आईडी संचालित करने वाले की तलाश शुरू कर दी है। साइबर टीम की मदद से आईडी और मैसेज भेजने वाले व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



डीएम के नाम पर ठगी से अधिकारियों में भी सतर्कता
डीएम जैसे वरिष्ठ अधिकारी के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर रुपये मांगने की घटना ने साइबर ठगों के बढ़ते दुस्साहस को सामने ला दिया है। हालांकि किसी अधिकारी से रुपये की ठगी हुई है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने लोगों से भी सोशल मीडिया पर किसी परिचित या अधिकारी के नाम से रुपये मांगने वाले संदेशों की पहले पुष्टि करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें