फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी और नालों का सत्यापन कराकर कराएं मनरेगा कार्य

विज्ञापन
बेंदा गांव में मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने निर्देश दिया है कि बारिश से पहले सभी विकास खंडों में नदी और नालों का सत्यापन कराकर वहां मनरेगा से कार्य कराए जाएं। प्रवासी मजदूरों को काम दिया जाए। वर्षा जल संचयन पर भी जोर दिया। पात्र किसानों के खेतों में मेड़बंदी का काम प्राथमिकता से कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडलायुक्त ने तिंदवारी ब्लाक के बेंदा गांव में मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां 35 मजदूर काम करते पाए गए। इसमें प्रवासी मजदूर सिर्फ दो थे। आयुक्त ने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी की मजदूरी समय से अदा की जाए। मिट्टी की कटान और खेतों में बारिश का पानी रोकने के लिए पात्र किसानों के खेतों में मेड़बंदी कराएं।
आयुक्त ने उसरा नाले में चल रहे कार्यों का भी मौका मुआयना किया। यहां 270 मजदूर काम करते पाए गए। इनमें 140 महिलाएं और 60 प्रवासी मजदूर हैं। आयुक्त को बताया गया कि बेंदा गांव में मनरेगा से 12 काम चल रहे हैं। खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि बारिश के पूर्व काम पूरा कराना सुनिश्चित करें। यह भी कहा कि जहां नाले की चौड़ाई ज्यादा है, वहां चेकडैम के लिए लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से परीक्षण करवाएं। स्थान उपयुक्त हो तो यहां चेकडैम का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

आयुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के सभी नदी और नालों का सत्यापन कराकर बरसात से पहले मनरेगा कार्य कराए जाएं। नालों के किनारे पौधरोपण के लिए अभी से तैयारी पूरी कर लें। सीडीओ के यह बताए जाने पर कि कुछ नालों में अतिक्रमण कर लिया गया है, पर आयुक्त ने कहा कि जहां विवाद नहीं है वहां पहले काम कराएं।
विवादित स्थलों पर एसडीएम से पैमाइश कराकर काम शुरू किया जाए। आयुक्त के निरीक्षण के समय संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा, उपायुक्त श्रम वेद प्रकाश मौर्य, कार्यक्रम समन्वयक डा. प्रभात कुमार द्विवेदी, ग्राम पंचायत सचिव ललित कुमार और ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें