mla ne under paas ka kiya nirikshan
- फोटो : BANDA
बांदा। क्योटरा रेलवे क्रासिंग पर बन रहे अंडरपास लिंक रोड को आवागमन के लिए बंद करने से बड़ी संख्या में छोटे वाहन और राहगीर परेशान हो रहे हैं। रोड का निर्माण बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) से पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए 38 लाख रुपये स्वीकृत हुुए हैं।
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शनिवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और डाली जा रही सरिया, सीसी और मसाला आदि देखा। पीडब्ल्यूडी सहायक अभियंता सुलेरे, जेई अरुण और ठेकेदार को निर्देश दिए कि गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करें, ताकि आवागमन बहाल हो सके। चेतावनी दी कि गुणवत्ता में गड़बड़ी बख्शी नहीं जाएगी। सहायक अभियंता ने बताया कि तकरीबन 20 दिनों में निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान विधायक के साथ प्रतिनिधि रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी आदि मौजूद रहे। (संवाद)