ओरन। मतदान के दौरान शनिवार को बिसंडा ब्लाक के
मझीवां सानी गांव में हुए बवाल के बाद पुलिस ने प्रधान पद प्रत्याशी पर
संगीन धाराओं की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी प्रत्याशी को जेल भेज दिया गया।
बिसंडा
थाना क्षेत्र के मझीवां सानी गांव में शनिवार को शाम करीब चार बजे बूथ
कैप्चरिंग की अफवाह पर ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा किया
था।
कुछ प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मतदान अधिकारियों के साथ
धक्का-मुक्की करते हुए विरोध किया था। हंगामे की खबर पर अपर पुलिस अधीक्षक
आशुतोष शुक्ल, बबेरू एसडीएम सुरेंद्र प्रताप यादव और पुलिस उपाधीक्षक यशवीर
सिंह भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
ग्रामीणों को समझाने का
प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इस पर पुलिस कर्मियों ने लाठियां पटक कर
हंगामा कर रहे ग्रामीणों को खदेड़ दिया।
बवाल के बाद पुलिस ने
प्रधान पद प्रत्याशी बारेलाल श्रीवास के खिलाफ थाने में सरकारी काम में
बाधा डालना, मत पत्र छीनने समेत कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस
ने हंगामा मचाने के आरोप में प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष
रामपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।